राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से राजपुर के परसागुड़ी एवं शंकरगढ़ के सिहार ग्राम पंचायत में नवीन धान उपार्जन केंद्र शासन से खुलवाने की स्वीकृति प्रदान करा दी गई है, जिससे इस क्षेत्र के किसान को अपनी धान की फसल को बिक्री करने हेतु दूरस्थ स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा , सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा इस प्रकार की नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलवाने से इस क्षेत्र के किसानों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है वही मीडिया के माध्यम से इस क्षेत्र के ग्रामीण किसान द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विष्णु देव सरकार सहित सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बहुत सारी शुभकामनाएं दी गई।



0 Comments