राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज/बलरामपुर ।
बलरामपुर जिला के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जिरहुल के लेफुआटोली से आरा कोना मार्ग में ग्रामीणों के आने जाने के लिए एक पुलिया एवं तटबंध निर्माण की अति आवश्यकता होने के कारण ग्रामीण जनता के द्वारा समाचार के माध्यम से पुलिया एवं तटबंध निर्माण कार्य कराए जाने की मांग बलरामपुर कलेक्टर से अपील करते हुए निवेदन किया गया है , जिससे नदी में बाढ़ के समय तेज पानी आने पर वहां के ग्रामीण जनता के खेत तक की मिट्टी का कटाव प्रति वर्ष होते जा रहा है, साथ ही 10 आदिवासी परिवार भी घर बनाकर आर कोना में निवास कर रहे है,अपने खेतों में खेती करने के लिए हमेशा इस मार्ग से सभी ग्रामीण जनता लेफुआटोली से आरा कोना बरसात के मौसम में भी आते जाते रहते है, वर्तमान समय में नदी में तेज पानी के बहाव के चलते खेतों की मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिससे ग्रामीण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


0 Comments