राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर पूरे भारत में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित कर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बड़े ही हर्षौउल्लास के साथ शासन के आदेशानुसार मनाया जा रहा है, जिसके तहत कुसमी विकासखंड अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा विकासखंड स्तरीय वाइट छात्रावास में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की गरिमामई उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया , कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई , आज के इस चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता के तहत विकासखंड स्तर के सभी बालिकाओं /बालकों के द्वारा सभी विद्यालयों से चित्रकला प्रदर्शनी , एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बालक /बालिकाओं के द्वारा एक से एक मनमोहक चित्रकला के साथ साथ भाषण प्रतियोगिता प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर एवं नगर पंचायत स्तर के सभी बालक /बालिकाओं को चित्रकला,एवं भाषण का आयोजन कराते हुए प्रत्येक विद्यालय से 2/2 छात्र छात्राओं को चुनकर विकासखंड स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है, विकासखंड स्तर पर चयन होने के बाद जिला स्तर पर 3 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा, तत्पश्चात वहां से चयनित होने के बाद प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं के द्वारा भारत देश को सुरक्षित समृद्ध बनाने का संकल्प लेते हुए स्वच्छ भारत एवं विकसित भारत के प्रति अपनी अपनी चित्रकला , एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक दीपक सिन्हा द्वारा किया गया।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा नव निर्मित महतारी सदन भवन का किया गया लोकार्पण ।
आज सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा नव निर्मित महतारी सदन भवन का लोकार्पण किया गया , जहां सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित उपस्थित अतिथियों का पुष्प माला एवं गीत गाकर मुख्य मार्ग से महतारी सदन भवन तक समूह के दीदियों द्वारा ले जाया गया , तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना करते हुए महतारी सदन भवन का फीता काटकर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
आज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा उपस्थित जन समुदाय एवं समूह के दीदियों को बताया गया कि यह भवन आप लोगों के लिए बना है , अब आप लोगों को बैठक करने हेतु इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा, केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य की विष्णु देव की सरकार आप सभी को समूह के माध्यम से लोन दिलाकर आगे बढ़ने की रास्ता को आसान कर दिया है , बैंक से लोन लेकर आप सभी लोग छोटा छोटा व्यवसाय कर अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकते है , महिलाओं को सशक्तिकरण करने में मोदी सरकार एवं विष्णु देव की सरकार की अहम भूमिका है, प्रधान मंत्री आवास, शौचालय , नल जल योजना , निःशुल्क राशन , सहित महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए की राशि आप लोगों के खाते में प्रति माह दिया जा रहा है , आज इस भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में आप सभी को हार्दिक बधाई देते हुए आप सभी के उज्वल भविष्य की कामना करती हूं कि आप लोग सबका साथ सबका विकास के माध्यम से हमेशा आगे बढ़े ।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन अमरेश यादव सब इंजिनियर द्वारा किया गया वही आर ई एस विभाग के एस डी ओ एवं पी ओ मनरेगा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा बी टी आई कार्यालय एवं महतारी सदन भवन में दोनों जगह फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया गया ।







0 Comments