राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।
जनपद पंचायत कुसमी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर महेंद्र सिंह मरकाम द्वारा आज दिनांक 25/09/26 को कुसमी जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया गया , इनके पदभार ग्रहण करने के पश्चात कुसमी जनपद पंचायत के अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी , भाजपा के वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह ,अरविंद तिवारी , राकेश भारती, राजेश्वर गुप्ता , देव साय भगत,सहित उपस्थित जनपद पंचायत कुसमी के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय रूप स्वागत करते हुए कुसमी जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर नियुक्त होने पर बधाईयां दी गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी।
महेंद्र सिंह मरकाम।
नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी महेंद्र सिंह मरकाम द्वारा मीडिया से चर्चा दौरान बताया गया कि आप सभी के बीच कुसमी जनपद पंचायत में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर आज दिनांक 25/09/26 को आकर पदभार ग्रहण कर लिया हूं, आप सभी के सहयोग से शासन के योजनाओं का सुचारू रूप से कुसमी जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में समय सीमा के तहत लागू करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में अच्छे से विकास कार्य करना है, आप हम सभी लोग मिलकर कुसमी जनपद का विकास कार्य करेंगे ।


0 Comments