राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
जनपद पंचायत कुसमी के जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा कुसमी जनपद अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए यहां पर संचालित सभी प्रकार के आवासीय छात्रावासों में सीट कम होने के चलते बहुत से गरीब आदिवासी बालक /बालिकाओं का सीट कम होने के चलते छात्रावासों में एडमिशन नहीं हो पाता है , जिसके चलते इस क्षेत्र के होनहार गरीब छात्र /छात्राएं प्रति वर्ष पढ़ाई करने से वंचित हो जाते है , इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य में विभागीय मंत्री रामविचार नेताम को लिखित रूप में आवेदन देकर छात्र छात्राओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवासीय छात्रावासों में पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में सीट बढ़ाने की मांग की गई है ,जिससे इस विकासखंड अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा गरीब छात्र /छात्राओं का सभी छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने का अवसर प्रदान हो सके।


0 Comments