भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बने अनिल सिन्हा ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में होटल फिल आनंदम में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूम धाम से शांति वातावरण माहौल में सम्पन्न हुआ ,इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव द्वारा भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आज के इस समारोह में पेंशनर्स के हितों अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई,वही संगठन को मजबूत बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।


आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती चिंतामणि सिंहा को सरगुजा जिला महिला प्रकोष्ठ के संयोजक ,कमलेश जायसवाल सूरजपुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए बलरामपुर जिला हेतु अनिल सिन्हा को बलरामपुर जिला का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त करने की घोषणा की गई।

आज के इस कार्यक्रम में 9 पेंशनर्स को आजीवन एवं 12 पेंशनर्स द्वारा वार्षिक सदस्यता ग्रहण की गई, तथा कार्यक्रम के अंत में सभी के द्वारा एक स्वर से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments