स्वर्गीय रामसाय फुटबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर किया गया शुभारंभ ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।

कुसमी विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल खेल मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज की मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया,आज के इस शुभारंभ फुटबॉल मैच में कुल 54 टीमों के द्वारा पंजीयन कराया गया है , जिसमें आज दिनांक 03/10/26 को मदगुरी एवं धनेशपुर के बीच खेल का शुभारंभ किया गया, जिसमें आज फुटबॉल खेल की शुरुआत में ही मुख्य अतिथियों के साथ साथ क्षेत्र के दर्शक गण द्वारा काफी संख्या में उपस्थित होकर इस खेल मैदान में दर्शक के रूप उपस्थित होकर खेल का आनंद उठाया गया । यह मैच लगातार प्रतिदिन अन्य अन्य क्षेत्रों की टीम के साथ खेल की शुरुआत की जाएगी ।

आज के इस स्वर्गीय रामसाय फुटबॉल प्रतियोगिता में हाई स्कूल खेल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य , राकेश भारती,महिला मोर्चा जिला महामंत्री माधुरी लकड़ा, अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष मो शमीम,भाजपा जिला सह संयोजक दिलीप गुप्ता , इंद्र देव निकुंज , किसान मोर्चा मंडल महामंत्री पारस पाल , जिला सह संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ सी जे प्रजापति, शिक्षक दीपक सिन्हा, धीरेन्द्र सिंह, संदीप भगत , पार्षद बृजकिशोर भगत ,धर्म जीत सहित काफी संख्या में मुख्य अतिथि गण के साथ साथ दर्शक गण पत्रकार गण उपस्थित होकर इस खेल को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments