गुणवत्ताहीन तरीके से बनाए गए मनरेगा के तहत चेकडैम पहली वर्षात भी ही बह कर हुआ क्षतिग्रस्त, घटिया स्तर से कराए गए निर्माण कार्य की खुली पोल।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।


बलरामपुर जिला के अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड में ग्राम पंचायत कमारी एवं सिलफिली में मनरेगा के तहत गुणवताहीन तरीके से बनाए गए चेक डेम पहली वर्षात में ही बह गया , जिससे शासन की राशि का सीधा दुरुपयोग होना बताया जा रहा है , मापदंड के अनुसार इस चेक डेम में सब इंजिनियर,एवं तकनीकी सहायक के द्वारा द्वारा सामग्री का उपयोग नहीं करने के कारण यह चेक डेम पहली ही वर्षात में बह गया। 

चेक डेम का निर्माण कार्य कराए जाने वाले एजेंसी या संबंधित विभाग के अधिकारी पर क्या होगी कार्यवाही ।

ग्रामीण जनता सहित जन प्रतिनिधियों द्वारा समाचार के माध्यम से विभाग में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से इस चेक डेम की सही तरीके से जांच कराते हुए दोषी अधिकारी , सब इंजिनियर,एवं तकनीकी सहायक पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई है , जिससे भविष्य में शासन की राशि से बनाए जाने वाले चेक डेम को गुणवत्ता के साथ बनाया जा सके, तथा शासन की राशि का दुरपयोग न हो सके ।

निर्माण एजेसी एवं संबंधित अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर इस प्रकार के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने कराने वाले का हौसला काफी बुलंद है ,क्योंकि चेक डेम निर्माण करने वाले एजेंसी से 25 पच्चीस प्रतिशत कमिशन लेकर विभागीय तौर पर या ग्राम पंचायत को एजेंसी बना कर निर्माण कार्य की स्वीकृति दिए जाने की खबर है , इसके बाद इस कार्य का मूल्यांकन करने पर 15 प्रतिशत की राशि अलग से ली जाती है , इसलिए यह स्वाभाविक है कि जिस कार्य में लगभग 40 प्रतिशत कमिशन निर्माण कार्य स्वीकृति से लेकर मूल्यांकन कराने के लिए ठेकेदार या एजेंसी से लिया जाता हो तो वह कार्य किस प्रकार से कितना गुणवत्ता के साथ किया जा सकता है ,यह आप हम सभी को सोचने समझने की बात है। 

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी से इस निर्माण कार्य की सही तरीके से जांच करवाते हुए दोषी पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं एजेंसी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने की मांग ग्रामीण जनता द्वारा समाचार के माध्यम से की गई है, जिससे शासन की राशि का दुरपयोग न हो सके,साथ ही गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराया जा सके।


बलरामपुर जिला के अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमारी के सिलफिली में मनरेगा के तहत गुणवतहीन तरीके से बनाए गए चेक डेम पहली वर्षात में ही बह गया , जिससे शासन की राशि का सीधा सीधा दुरुपयोग होना बताया जा रहा है , मापदंड के अनुसार इस चेक डेम में सब इंजिनियर, एवं तकनीकी सहायक के द्वारा सामग्री का उपयोग नहीं करने के कारण यह चेक डेम पहली ही वर्षात में बह गया।

चेक डेम का निर्माण कार्य कराए जाने वाले एजेंसी या संबंधित विभाग के अधिकारी पर क्या होगी कार्यवाही ।

ग्रामीण जनता सहित जन प्रतिनिधियों द्वारा समाचार के माध्यम से प्रशासन में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से इस चेक डेम की सही तरीके से जांच कराते हुए दोषी अधिकारी, सब इंजिनियर, तकनीकी सहायक पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई है ,जिससे भविष्य में बनाए जाने वाले चेक डेम को गुणवत्ता के साथ बनाया जा सके,तथा शासन की राशि का दुरपयोग न हो सके ।

कार्यक्रम अधिकारी/ तकनीकी सहायक /SDO RES शंकरगढ़।

इस विषय में मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी / तकनीकी सहायक /एवं संबंधित विभाग के एस डी ओ से कई बार इस संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया मगर इनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ ।

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ वेद प्रकाश पांडे से फोन पर हुई चर्चा के दौरान मीडिया से बताया गया कि गुणवत्ताहीन तरीके से ग्राम पंचायत के सरपंच /सचिव एजेंसी के द्वारा इस दोनों चेक डेम का निर्माण कराया गया है, जिसके चलते पहली वर्षांत में ही यह दोनों चेक डेम बह गया है , दोनों चेक डेम को दुबारा नए तरीके से बनवाया जाएगा , एवं दोषी अधिकारी कर्मचारी एवं निर्माण एजेंसी के ऊपर उचित कार्यवाही किया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments