राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा अपने एक दिवसीय भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कुसमी विकासखंड के दुरस्त अंचल चैनपुर एवं आसपानी बैरडीह में देश आजाद होने के बाद पहली बार पहुंचकर ग्रामीण जनता की सभी प्रकार की मूलभूत समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कुछ समस्या को मौके पर निराकरण करते हुए विभाग के अधिकारी कर्मचारी को सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया , जिससे किसी भी गरीब जनता को परेशानियों का सामना करना न पड़ें।
चैनपुर के ग्रामीण जनता द्वारा प्रधान मंत्री आवास को लेकर हितग्राहियों को पात्र न करते हुए ज्यादातर हितग्राहियों का नाम प्रधान मंत्री आवास से अपात्र कर काट देने की बात कही गई। जिस पर पहल करते हुए तत्काल जिला पंचायत सीईओ से बात कर समस्या का निराकरण कराने पर पहल की गई ,साथ ही ग्राम पंचायत में शासकीय योजनाओं को लागू कराते हुए रोजगार गारंटी के तहत कार्य कराने की मांग सामरी विधायक से ग्रामीण जनता द्वारा की गई , साथ ही चैनपुर से नावापारा तक सड़क निर्माण कराने की मांग की गई, जिसके चलते ग्रामीण जनता को आवागमन होने में परेशानियों का सामना करना न पड़ सके ।
आज के इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में निराश्रित पेंशन , वृद्धा पेंशन, प्रधान मंत्री आवास, सड़क निर्माण सहित अनेकों प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को ग्रामीण जनता तक सुगम तरीके से लागू कराने की मांग की गई।
आज के इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्रामीण जनता को बताया गया कि हम सभी के दुख सुख को सुनने जानने के लिए हम सभी के बीच आज सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित है , प्रधान मंत्री आवास में 96 हितग्राहियों में से 67 हितग्राहियों को वर्तमान समय में पात्र किया गया है , शेष के लिए प्रक्रिया किया जा रहा है, बाढ़ पीड़ित से फसल नुकसान के लिए पटवारी से संपर्क कर अपना अपना मुआवजा बनाने की बात कही गई ।
जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा यह कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप सभी लोग किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में मुझे जानकारी दीजिए , सभी समस्याओं का हल किया जाएगा । आप सभी के सेवा के लिए हम लोग आप सभी के आशीर्वाद से निर्वाचित होकर विधायक एवं जनपद अध्यक्ष के पद पर है , आप लोगों की समस्याओं का निराकरण आवश्यक रूप से किया जाएगा।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा।
आज के इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत चैनपुर , आसनपानी ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा कहा गया कि आप सभी के समस्याओं को जानने एवं उसका समाधान करने के लिए आप सभी के बीच आज चैनपुर एवं आसनपानी बैरडीह पहुंची हूं । आप लोगों के द्वारा सभी प्रकार की समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से मुझे आवेदन के माध्यम से एवं मेरे समक्ष उपस्थित होकर बताया गया ।
आज कल सोशल मीडिया,एवं मोबाइल का जमाना है लगभग लगभग सभी प्रकार की समस्याओं की जानकारी आप हम सभी को मोबाइल के माध्यम से बात चित करने के दौरान होती रहती है ,आज यहां आप लोगों के द्वारा बहुत सी ग्रामीण स्तर पर होने वाले समस्याओं के बारे में मुझे एवं जनपद अध्यक्ष कुसमी बसंती भगत को बताया गया , मेरे द्वारा कोशिश रहेगा कि जितना ज्यादा से ज्यादा बन सके आप सभी की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा , पंच से लेकर सरपंच , बी डी सी , डी डी सी, विधायक , सांसद आप सभी के द्वारा बनाया गया है , हम लोग आप सभी का सेवक है , अपना बहुमूल्य वोट देकर आप लोग हम सभी को जिताया गया है , छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा आप सभी के लिए अनेकों प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है,आज के इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम दौरान राशन कार्ड संबंधित ए पी एल से बी पी एल बनाने हेतु हितग्राहियों द्वारा आवेदन किया गया हैं, उसका जांच कर सभी हितग्राहियों को चावल दिलाने हेतु उपस्थित सचिव एवं सरपंच को निर्देशित किया गया , गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर ग्रामीण जनता को बताया की जब शासन के द्वारा नया गैस सिलेंडर देने का पोर्टल खुलेगा तो आप लोग अनिवार्य रूप से अपना आवेदन सी एस सी सेंटर में जाकर करे , महतारी वंदन योजना के अंतर्गत बहुत से महिलाओं को 1000 एक हजार रुपए की राशि शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है ,बहुत सी माता बहनों को यह राशि नहीं मिल पा रही है , आप लोगों से निवेदन है कि आप सभी लोग पोर्टल खुलने पर अपना फॉर्म आवश्य भरें, एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाए , बैंक के खाता को ई के वाई सी कराने की बात कही गई , जिससे शासन द्वारा दी गई राशि समयावधि में सही समय पर पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो सके , साथ ही भारत देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों को 6 हजार रुपए किसान योजना के तहत दिए जाने की बात कही गई ।
इनके द्वारा यह भी कहा गया कि प्रधान मंत्री आवास को पिछले कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार 5 वर्षों तक अपने शासन काल में छत्तीसगढ़ प्रदेश में लागू नहीं किया गया , जिसके चलते आप सभी का आवास कांग्रेस सरकार में नहीं बन पाया , जैसे ही आप लोग छत्तीसगढ़ में अपना बहुमूल्य वोट देकर भाजपा की सरकार इस प्रदेश में बनाए , इस प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद तत्काल विष्णु देव साय की सरकार 18 लाख गरीब जनता को आवास बनाने हेतु राशि दे दी गई , कांग्रेस की सरकार में भूपेश बघेल की गलत गलत सोच के कारण आप सभी का प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया गया।
प्रधान मंत्री आवास अंतर्गत चैनपुर ग्राम पंचायत में कुल 96 हितग्राहियों का चयन किया गया था , ग्राम सभा के बाद ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को अपात्र घोषित कर दिया गया , यह गलत बात है , पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए ,यह गंभीर विषय है , सभी ग्रामवासियों की राय सलाह से प्रस्ताव पारित कर जरूरत मंद व्यक्तियों को आवास स्वीकृत करने हेतु ग्राम पंचायत के सचिव /सरपंच को निर्देशित किया गया , ट्रांसफार्मर से लेकर कसई बहरा तक जी राम जी के तहत मुरमीकरण सड़क निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया , 2024/25 से पी डी एस की बोनस की राशि सरपंच सचिव के खाता में आने पर तत्काल भुगतान कराने की बात कही गई । सार्वजनिक रूप से चैनपुर ग्राम पंचायत में एक सामुदायिक भवन स्वीकृत कराने की बात कही गई , जी राम जी के तहत चैनपुर से नावाडीह तक मुरमीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा एवं जनपद अध्यक्ष बसंती भगत देश आजादी के बाद पहली बार पहुंची आदिवासी सुदूर अंचल आसनपानी बैरडीह खुर्द ।
देश आजादी के बाद पहली बार पहुंची सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा एवं जनपद अध्यक्ष बसंती भगत सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों का का ग्रामीण जनता द्वारा फूल माला से स्वागत करते हुए आज इस दुरस्त आदिवासी सुदूर अंचल में पहुंचने पर ग्रामीण जनता बहुत खुश हुए , सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा आज इस दुरस्त अंचल में पहुंचने पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के द्वारा जन मन योजना अंतर्गत बनाए गए सड़क के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए पेय जल, विद्युतीकरण , प्रधान मंत्री आवास योजना , विद्यालय सड़क , सहित मूलभूत योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए ग्रामीण जनता को उससे लाभ लेने की बात कही गई , विशेष रूप से बिजली , पेय जल, सड़क निर्माण, सी सी सड़क निर्माण प्रधान मंत्री आवास निर्माण संबंधित भविष्य में इन सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान कराने की बात कही गई।
महतारी वंदन योजना के तहत अपने अपने खाता का ई के वाई सी कराने की बात कही गई ,ग्रामीण जनता द्वारा विद्युतीकरण एवं पेय जल हेतु बोरिंग की मांग करने पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा विद्युत विभाग एवं पी एच ई विभाग के अधिकारी से तत्काल बात करते हुए इन सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान करते हुए आसपानी बैरडीह में सी सी सड़क निर्माण कराने का आश्वाशन सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा दिया गया।








0 Comments