केंद्र सरकार द्वारा विगत दिनों दिल्ली में युवाओं एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ हुए अमानवीय घटना को लेकर कुसमी में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 15/09/26 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त गंभीर खामियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इन घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं , जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं।

आज के इस ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र भगत सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष इंजीनियर,मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे ,मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ,महासचिव वेदांत भारती ,उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराक़ी ,प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया ,पीसीसी सदस्य सोनू अली ,रामेश्वर ,पार्षद वाहिद अली ,अमरनाथ ,छत्रपति परजापति ,यासीन ख़ान ,लवकुमार कश्यप ,ब्लॉक सचिव विक्रम गुप्ता ,लरंग ,गौरव कुजूर सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments