विकासखंड कुसमी अंतर्गत बाबा चौक कुसमी ,शिव मंदिर कुसमी सामरी रोड सहित पूरे नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में बिराजमान हुए गणपति भगवान।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी नगर पंचायत अंतर्गत गणेश पूजा समिति बाबा चौक, सहित गणेश पूजा समिति शिव मंदिर कुसमी , सिद्धि विनायक पूजा समिति , जय मां भवानी गणेश पूजा समिति सामरी रोड सहित कुसमी विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत के कई वॉर्ड एवं लगभग प्रत्येक ग्राम पंचायत अंतर्गत भक्तजनों के द्वारा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणपति गणेश भगवान की मूर्ति पंडाल में स्थापित कर पूजा अर्चना के साथ सभी जगह पंडाल में गणेश भगवान हुए विराजमान जहां सभी भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए गणेश भगवान से पूरे विश्व सहित पूरे प्रदेश नगर पंचायत, कुसमी एवं सभी ग्राम पंचायतों में हमेशा अमन चैन सुख समृद्धि वनी रहे , सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो ऐसी कामना करते हुए पूजा अर्चना प्रारंभ की गई है। 



सभी जगह भगत गणों के द्वारा बहुत ही श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते हुए सभी भक्त जन काफी प्रसन्न है ,वही सभी जगह गणेश पूजा समिति में पूजा अर्चना करने के साथ साथ शाम को पूजा आरती के बाद 8 बजे रात्रि में प्रत्येक दिन भंडारा का आयोजन किया गया है , जिसमें काफी संख्या में भक्त जन उपस्थित होकर पूजा अर्चना करते हुए भक्तिमय संगीत प्रस्तुत कर गणपति भगवान के भक्ति में लीन होते दिख रहे है।

Post a Comment

0 Comments