कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने जन्मदिन पर कराया गया न्योता भोज का आयोजन ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता द्वारा आज दिनांक 07/09/26 को अपने जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में नेवता भोज” का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता के जन्मदिन के पावन अवसर पर अमरपुर संकुल के प्रा0शा0जिरहुल, प्रा0शा0डाँड़टोली करकली संकुल के प्रा0शा0करकली पश्चिम एवं भूलसी संकुल के प्रा0शा0तेतरटोली में “नेवता भोज” कार्यक्रम का आयोजन कराते हुए विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया गया।

आज के इस न्योता भोज के अवसर पर विद्यालयों में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी, बीपीओ, सहित संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण कर अपने जन्मदिन की खुशिया को विद्यालय के छात्र /छात्राओं के साथ साझा किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए अपनत्व, सामाजिक सहभागिता एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया। सभी विद्यालय के छात्र /छात्राओं एवं विद्यालय के संकुल समन्वयक सहित शिक्षकों के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए गुलदस्ता भेंट कर बहुत सारी शुभकामनाए देते हुए ईनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीर्घायु जीवन होने की मंगलकामना की गई ।

आज के इस न्योता भोज कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता, सहित सभी संकुल के संकुल समन्वयक सहित विद्यालय के शिक्षक /शिक्षिका सहित छात्र / छात्राएं के उपस्थित होकर जन्मदिन को यादगार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments