राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
बलरामपुर जिला के कुसमी विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत कुसमी में बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक गण एवं छात्रों के द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों के द्वारा अपने विद्यालय के प्राचार्य कंचन कुसुम सहित समस्त शिक्षकगणों का सम्मान करते हुए चरण स्पर्श कर गुलदस्ता भेंट कर सभी शिक्षक गण का सम्मान किया गया ।
विद्यालय के प्राचार्य कंचन कुसुम के जन्मदिन पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं छात्रों के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया सम्मान ।
विद्यालय के प्राचार्य कंचन कुसुम के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य का विद्यालय के शिक्षकगण समस्त स्टॉप सहित छात्रों के द्वारा प्राचार्य कंचन कुसुम को गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया गया ।
शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
आज के इस शिक्षक दिवस एवं प्राचार्य कंचन कुसुम के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण के लिए छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यालय के शिक्षक गण सहित छात्रों के द्वारा अनेकों प्रकार से गीत संगीत प्रस्तुत कर आज के इस शिक्षक दिवस एवं प्राचार्य कंचन कुसुम के जन्मदिन को एक यादगार के रूप भविष्य में याद दिलाने जैसे मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।





0 Comments