राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।
कुसमी शिव मंदिर में भव्य रूप से गणेश महोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी , मनाने हेतु, गणेश पूजा सेवा समिति कुसमी की बैठक कुसमी शिव मंदिर धर्मशाला में सम्पन्न हुई । जिसमें इस कार्यक्रम को मनाने हेतु समिति के सदस्यों के द्वारा महत्वपूर्ण रूप से निर्णय लिया गया ।
आज के इस बैठक में प्रदीप कश्यप को गणेश पूजा समिति द्वारा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया,साथ ही शेष सभी कार्यकारिणी पूर्ववत की तरह बनाए रखने की सहमति सभी सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया ,गणेश महोत्सव के साथ साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया,जिसके प्रभारी अमर गुप्ता को सर्व सम्मति से बनाया गया।
स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण, कुसमी में आज का यह बैठक में हरीश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गणेश पूजन उत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित व धूमधाम से आयोजित कर मानने का निर्णय लिया गया बैठक में उपस्थित सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
*वित्तीय पारदर्शिता हेतु खुलेगा बैंक खाता।
आज के इस बैठक में वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गणेश पूजा समिति कुसमी के नाम से एक नया बैंक में खाता खोलने का निर्णय लिया गया , पूर्व की बचत राशि इसी खाते में जमा करने की बात कही गई, साथ ही वर्तमान में प्रारंभिक तैयारियों के लिए बचत राशि की 50% राशि का उपयोग करने का निर्णय लिया गया।
*सौंपी गईं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां*:
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व: समिति ने इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व को। पूरे उल्लास व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अमर गुप्ता सौंपी गई ।
*भंडारा व्यवस्था:* महाप्रसाद एवं भंडारा प्रभारी के रूप में हरि शंकर सोनी को दायित्व दिया गया।
*विसर्जन व्यवस्था:* विसर्जन समिति की व्यवस्था को देख रेख करने हेतु पारस पाल को सौंपी गई है। भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ भव्य रूप से किया जाएगा , ऐसा निर्णय समिति द्वारा लिया गया।
*जनसहयोग की अपील:*
समिति के द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे हमेशा की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को भव्य रूप में मनाने में अपना सहयोग करें। आज के इस बैठक में हरीश मिश्रा, प्रदीप कश्यप, राजेश्वर गुप्ता, श्रवण दुबे, अजय गुप्ता, यशवंत गुप्ता, सुशील तिवारी, ओमप्रकाश यादव राजेन्द्र यादव, विकास गुप्ता, , संजय गुप्ता, रितिक गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमर गुप्ता, हरिशंकर सोनी, उमेश गुप्ता, धरम, पंकज रामभक्त, अभिषेक गुप्ता, श्याम कृष्ण, विक्की सिंह, अतुल जायसवाल, सुजीत गुप्ता, दीपक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments