सामरी रेस्ट हाउस से चरहट तक डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य वर्षात के मौसम में भी प्रगति पर ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।

लोक निर्माण विभाग कुसमी अंतर्गत बलरामपुर जिला के सामरी पाठ में सामरी रेस्ट हाउस से चरहट तक 3 किलोमीटर तक मां जगदंबा कंस्ट्रक्शन द्वारा लगभग 7 सात करोड़ 5 लाख की लागत से वन रहे डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य वर्षात के मौसम में भी सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा लगातार गुणवत्ता के साथ प्रगति पर किया जा रहा है।


उम्मीद है कि जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगा, इस सड़क के बन जाने से सामरी से चरहट तक 3 किलोमीटर तक आवागमन होने पर ग्रामीण जनता सहित 2 व्हीलर एवं 4 व्हीलर वाहन को राहत मिलेगी, वर्तमान में इस सड़क निर्माण में जे एस वी का कार्य जोरो पर किया जा रहा है ।


Post a Comment

0 Comments