सर्व ब्राह्मण समाज कुसमी के द्वारा प्रशासन के निर्देशानुसार ब्राह्मण समाज के भूमि पर किया गया वृक्षारोपण ।

राकेश भारती प्रधान संपादक सी जी आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

बलरामपुर जिला प्रशासन कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार उद्यान विभाग कुसमी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर ब्राह्मण समाज कुसमी के द्वारा भगवान परशुराम के नाम पर संरक्षित भूमि पर लगभग 200 नग आम, नाशपाती , बरगद, आंवला जामुन बेल सहित अन्य प्रकार के फलदार पौधा ब्राह्मण समाज के विप्र गण द्वारा वृक्षारोपण करते हुए वृक्ष को सुरक्षा हेतु लोहे का जाली लगाकर पेड़ पौधा को सुरक्षित किया गया ।

एक पेड़ मां के नाम पर बलरामपुर जिला कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी के द्वारा 200 पेड़ उद्यान विभाग से दिलाने पर सर्व ब्राह्मण समाज कुसमी के द्वारा कुसमी में इस भूमि पर वृक्षारोपण कर बलरामपुर कलेक्टर को समाचार के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।

आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज कुसमी के अध्यक्ष सुरेश वैद्य , ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी, ब्राह्मण समाज के जिला संरक्षक शिव चरण पांडे , मीडिया प्रभारी राकेश भारती, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवारी , रमेश पांडे ,सह सचिव पंकज दुबे, युवा ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी सहित अन्य विप्र गण द्वारा इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी प्रकार के पौधा लगाकर अपनी अपनी सराहनीय भूमिका निभाई गई ।

Post a Comment

0 Comments