पंचतत्व में विलीन हुए बॉक्साइट मजदूर संघ के नेता लक्ष्मण यादव ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी / बलरामपुर ।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब ग्रामीण जनता से लेकर नेता एवं हिंडाल्को के कर्मचारी ।


भारतीय बॉक्साइट मजदूर संघ के महामंत्री एवं हिंडाल्को के सुपरवाइजर लक्ष्मण यादव का कल एक वाहन दुर्घटना में कार के अनियंत्रित होकर गढ़े में जा गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर रूप से चोट आने से पुरान पानी मिशन के आस पास कार के पलटने से सिर में गंभीर चोट आने के कारण काफी चोट आने पर लक्ष्मण यादव को प्राथमिक उपचार पुरानपानी मिशन, सामरी अस्पताल में इनका इलाज कराया गया जहां से उन्हें कुसमी अस्पताल में रेफर कर दिया गया , मगर अस्पताल पहुंचते के बाद डॉक्टर द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया, इसकी खबर लगते ही परिवार जन सहित आस पास के लोग एवं हिंडाल्को कुसमी के अधिकारी /कर्मचारी काफी संख्या में कुसमी अस्पताल पहुंच कर शोक व्यक्त किया गया।

तत्पश्चात नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए पंचनामा तैयार कर इनके परिजन को शव को सुपर्द कर दिया गया।

आज इनके निवास स्थान सरईडीह में अंतिम संस्कार किया गया , जहां इनके शव यात्रा में इस क्षेत्र के लोग काफी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए , इनके कुशल व्यवहार के चलते सबकी आँखें नम हो गई , तथा मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार किया गया।

लक्ष्मण यादव एक बॉक्साइट मजदूर संघ के नेता , हिंडाल्को में सुपरवाईजर के साथ साथ इस क्षेत्र के लिए संगीत के बहुत बड़े गायक भी थे , इस क्षेत्र में प्रत्येक त्यौहार के समय होने वाले धार्मिक कार्यक्रम सहित होली त्यौहार जैसे कार्यक्रम के समय शामिल होकर अपनी कला की पहचान देते हुए हर त्यौहार में हमेशा अधिकारी /कर्मचारी सहित ग्रामीण जनता का मनोरंजन करते रहते थे , जिससे इस क्षेत्र के लोग हमेशा इन्हें याद रखेगा ,लक्ष्मण यादव का असमय मृत्यु होने से इस पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

समाचार के माध्यम से इन्हें ईश्वर अपने चरणों में इन्हें स्थान देते हुए इस दुःख की बेला में इनके परिवार को शक्ति प्रदान करें , यही सबकी ईश्वर से प्रार्थना है साथ ही मृत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें ।

Post a Comment

0 Comments