राकेश भारती प्रधान संपादक CGआज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के आदेशानुसार दिनांक 28/08/26 को सुभास कुजूर द्वारा कुसमी थाना प्रभारी के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया गया है।
मीडिया से चर्चा करते हुए नव नियुक्त थाना प्रभारी कुसमी सुभास कुजूर द्वारा बताया गया कि इससे पहले मैं बलंगी थाना एवं बरियों थाना में अपनी सेवाएं देते हुए वर्तमान में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशानुसार कुसमी थाना प्रभारी के पद पर पदभार ग्रहण कर जनता की सेवा में पूरी सुरक्षा बल के साथ तत्पर हूं । मेरी ऐसी कोशिश रहेगी कि इस क्षेत्र में अमन चैन शांति हमेशा बनी रहे।

0 Comments