राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी बलरामपुर।
स्वर्गीय रामसाय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में आज दिनांक 07/11/2026 को कुसमी हाई स्कूल खेल मैदान में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव की गरिमामई उपस्थिति में फुटबॉल मैच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें आज के इस फाइनल फुटबॉल मैच में कुसमी दरिपारा एवं शंकरगढ़ सिहार के बीच फुटबॉल मैच खेला गया , जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का आतिशबाजी करते हुए पुष्प वर्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
तत्पश्चात स्वर्गीय रामसाय के छाया चित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया, तत्पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों का मंच पर पुष्पमाला एवं गुलदस्ता से स्वागत करते हुए खेल कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
स्वर्गीय रामसाय फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 03/10/26 से प्रारंभ होकर दिनांक 07/11/26 को सभी मुख्य अतिथियो की गरिमामई उपस्थिति इस खेल का समापन किया गया, जिसमें कुल 64 टीम भाग लिए ।
आज का यह खेल बहुत ही रोमांचक रहा, जिसमें प्रथम पुरस्कार हिरामुनी निकुंज जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 51000 हजार रुपए की नगद राशि कुसमी दर्री पारा के विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रदान किया गया, वही द्वितीय पुरस्कार जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा 25000 हजार रुपए की नगद राशि देकर शंकरगढ़ सिहार के उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया, साथ ही शेष अन्य सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार देकर अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया ।
इस फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुसमी दर्रीपारा की टीम के द्वारा 03 गोल से सिहार के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए सिहार को उप विजेता का बनाया गया ।
आज के इस फुटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव , उरांव समाज के मुखिया रामचंद्र राम, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा खिलाड़ीगण एवं दर्शकगण का उत्साहवर्धक करते हुए कहा गया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए , आज का यह खेल बहुत ही रोमांचक रहा , विजेता टीम कुसमी दर्री पारा को बधाई एवं पुरस्कार देते हुए यह कहा गया कि उप विजेता का भी इस खेल में बहुत बड़ा योगदान है , अगर उप विजेता नहीं होता तो विजेता को पुरस्कार कैसे मिलता , सभी मंचासिन अतिथियों द्वारा विजेता टीम , उप विजेता टीम एवं उपस्थित सभी दर्शक गण सहित इस खेल प्रतियोगिता के आयोजक को दीपावली की बधाई देते हुए इस क्षेत्र में हमेशा अमन चैन बनी रहे, ईश्वर से ऐसी कामना की गई।






0 Comments