हिंडाल्को प्रबंधन सामरी बॉक्साइट माइनस में सी एस आर मद के तहत क्षेत्र में किसी प्रकार के विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीण जनता को हो रही है काफी परेशानी।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 30 वर्षों से हिंडाल्को प्रबंधन कुसमी /सामरी बॉक्साइट माइनस द्वारा विकासखंड कुसमी के सामरी बॉक्साइट क्षेत्र सहित अन्य बॉक्साइट माइनस क्षेत्रों में बॉक्साइट का उत्खनन कर काफी मुनाफा कमाया जा रहा है, वही इस क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई हेतु एक भी अच्छे विद्यालय की व्यवस्था नहीं है, न ही स्वास्थ्य के इलाज हेतु किसी अच्छे अस्पताल एवं एम बी बी एस डॉक्टर की व्यवस्था की गई है, सड़क की व्यवस्था की भी दयनीय स्थिति है, जहां इस क्षेत्र में माइनस में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं क्षेत्र के ग्रामीण जनता को आवागमन करते समय काफी धूल का सामना करना पड़ता है।

इस क्षेत्र में सामूहिक शौचालय का भी निर्माण नहीं कराया गया है,वही किसी भी जगह पर सामुदायिक भवन डामरीकरण सड़क का निर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते इस आदिवासी क्षेत्र में इस माइनस में कार्य करने वाले कर्मचारी ग्रामीण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सी एस आर मद से प्रतिवर्ष किया जाता है विकास हेतु करोड़ों रुपए का खर्च ।

इस क्षेत्र में ग्रामीण जनता सहित इस बॉक्साइट माइनस में कार्य करने वाले व्यक्तियों के बताए जाने के अनुसार सी एस आर मद से विकास के नाम पर प्रतिवर्ष विकास के नाम पर करोड़ों रुपयों का खर्च सिर्फ कागजों में किया जाता है, जबकि हकीकत यह है कि न तो इस क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई हेतु एक अच्छा स्कूल है,न ही स्वास्थ्य इलाज हेतु एक अच्छा अस्पताल एवं डॉक्टर, पेय जल सामुदायिक भवन, शौचालय की सुविधा तो दूर आवागमन हेतु बॉक्साइट खदान तक लगभग 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक भी डामरीकरण सड़क की व्यवस्था हिंडाल्को प्रबंधन बॉक्साइट माइनस सी एस आर के तहत नहीं की गई है जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके।

ग्रामीण जनता अपनी परेशानियों को किससे कहे आवेदन देने के बाद भी नहीं होती कार्यवाही ।

इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता द्वारा समाचार के माध्यम से बताया गया कि हमलोगों के द्वारा बहुत बार आवेदन देकर इन सभी प्रकार की परेशानियों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को हिंडाल्को प्रबंधन को लिखित में एवं मौखिक रूप से कई बार जानकारी दी जाती है मगर आज तक हिंडाल्को प्रबंधन या सी एस आर के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा इसके ऊपर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाता है जिसके चलते हिंडाल्को कंपनी के अधिकारी कर्मचारियो का मनोबल बढ़ा रहता है, जिससे इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार से विकास नहीं हो पा रहा है।

जमीन मालिकों का कई करोड़ रुपए का मुआवजा राशि भुगतान कई वर्षों से है लंबित ।

इस क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीण जनता जिनके द्वारा अपनी जमीन का खदान खुलने से लेकर आज दिनांक तक हिंडाल्को प्रबंधन बॉक्साइट माइनस सामरी कुसमी के द्वारा जमीन का बॉक्साइट माइनस खोदकर बॉक्साइट निकाल कर जमीन को फिर से खेती योग्य करने हेतु गड्ढा भरकर जमीन वापस करने का एग्रीमेंट किया गया है, मगर बहुत से आदिवासी परिवार के जमीन का बॉक्साइट निकालकर आज दिनांक तक उनका जमीन का समतलीकरण नहीं किया है न ही प्रति एकड़ 25000 पच्चीस हजार रुपए की मुआवजा राशि भी जमीन मालिकों नहीं दिया गया है इस प्रकार से मुआवजा की कई करोड़ रुपए की राशि इस क्षेत्र की गरीब आदिवासी परिवार का हिंडाल्को प्रबंधन बॉक्साइट माइनस सामरी कुसमी के पास पड़ा हुआ है, जिसके चलते हिंडाल्को प्रबंधन बॉक्साइट माइनस सामरी कुसमी के द्वारा आदिवासी परिवार को कई प्रकार से उन्हें क्षति पहुंचाने का कार्य गरीब जनता के साथ किया जा रहा है, जिससे कई करोड़ रुपए का लाभ हिंडाल्को प्रबंधन कुसमी सामरी को प्रति वर्ष हो रहा है ।

समाचार के माध्यम से बलरामपुर कलेक्टर सहित हिंडाल्को प्रबंधन बॉक्साइट माइनस कुसमी सामरी से इस क्षेत्र के विकास हेतु सी एस आर मद के तहत खदान खुलने दिनांक से लेकर आज दिनांक तक विकास कार्य हेतु कुल खर्च की गई राशि का जांच कराते हुए इस क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त तरीके से विकास कार्य करने एवं कराने की मांग की गई है, जिससे इस क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सके ।

Post a Comment

0 Comments