महाविद्यालय कुसमी में किया गया सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे भारत देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में सभी जगह विभिन्न प्रकार के शासकीय विभाग एवं भाजपा संगठन के द्वारा अनेकों प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है वही कुसमी मंडी परिसर में आज महाविद्यालय कुसमी के द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप में किया गया , जहां कार्यक्रम के तहत कुसमी में स्वर्गीय महली भगत शासकीय स्नातक महाविद्यालय कुसमी में सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाचन को सभी उपस्थित मंचासिन अतिथियों के साथ साथ महाविद्यालय के छात्र छात्राए एवं अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ प्राध्यापक सहित शिक्षक गण उपस्थित होकर देश के नाम संदेश को शांति पूर्वक सुनते हुए भारत देश को आत्म निर्भर एवं विकसित भारत 2047 तक बनाने का संकल्प लिया गया।

आज के इस रंगोली कार्यक्रम में विकसित भारत का मनमोहक चित्र बनाकर नमो भारत के साथ चित्र कला का सम्मान किया गया ।

आज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य रूप से आयोजन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा उपस्थित मंच को संबोधित करते हुए आज के रंगोली कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत को विकसित भारत बनाने में सभी प्रकार के योगदानों को विस्तृत रूप से बताते हुए आज के इस रंगोली कार्यक्रम को अति सुंदर बनाने पर रंगोली की सराहना की गई , साथ ही आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह , संजय जायसवाल , राकेश भारती, प्रदीप गुप्ता, बालेश्वर नायक , राजेश्वर गुप्ता , शोभनाथ भगत , अंजू सिन्हा ,अनिल सिन्हा,मो शमीम, पारस पाल, मंडी सचिव के के ठाकुर , ममता पैकरा , प्रभा , सहित महाविद्यालय के प्राचार्य पी पी सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं प्राध्यापक अशोक सिंह पैकरा, महाविद्यालय एवं अन्य विद्यालय के प्राध्यापक शिक्षक गण सहित काफी संख्या में छात्र छात्राए एवं अन्य लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments