राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नगर पंचायत कुसमी में सेवा सेतु अभियान के तहत कुसमी नगर पंचायत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई , तत्पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों का नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
आज के इस शिविर में सभी वार्ड के वार्डवासी सहित मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जहां सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर राम द्वारा मौजूद होकर अपने अपने विभाग के बारे में विस्तृत रूप से शासन की योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की बात कही गई , साथ ही आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा उद्बोधन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार के सभी योजनाओं को बताते हुए उससे लाभ लेने की बात कही गई।
आज के इस सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर राम द्वारा राजस्व विभाग के द्वारा दी जाने वाली हितग्राहियों को सभी प्रकार की सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उससे लाभ लेने की जानकारी दी गई , साथ ही आंगनवाड़ी विभाग द्वारा गोद भराई रस्म पूरा करते हुए अपने विभाग से संबंधित सभी जानकारी दी गई , वही नगर पंचायत द्वारा 2 हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास की प्रमाणपत्र देते हुए समयावधि में घर का निर्माण करने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके घर की चाबी सौंपी गई ।
आज के इस सेवा सेतु अभियान के तहत कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें में विद्युत विभाग से नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए नाली निर्माण एवं सी सी सड़क निर्माण की मांग की गई साथ ही मुद्रा योजना के तहत लोन प्राप्त करने हेतु आवेदन भी दिया गया ।



0 Comments