राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी विकासखंड अंतर्गत आगामी दशहरा त्यौहार को लेकर कुसमी थाना परिसर में नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एलेक्सियुश एक्का थाना प्रभारी सुबास कुजूर, नायब तहसीलदार अनुराग केरकेट्टा ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल की मुख्य आतिथ्य में शांति सम्मेलन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी होने वाले दशहरा त्यौहार, रावण दहन एवं दशहरा विसर्जन को लेकर सभी समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति के साथ साथ अन्य सभी धर्म के व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ नगरवासियों के साथ शांति व्यवस्था के तहत दशहरा त्यौहार मानने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी के सहयोग से शांति व्यवस्था के साथ दशहरा त्यौहार, रावण दहन एवं दशहरा विसर्जन करने की बात रखी गईं ।
आज के इस शांति सम्मेलन बैठक में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एलेक्सियुश एक्का ,थाना प्रभारी कुसमी सुबास कुजूर, नायब तहसीलदार अनुराग केरकेट्टा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जन्मजय सिंह, संजय जायसवाल, राकेश भारती, बालेश्वर नायक, प्रदीप गुप्ता, पार्षद बृजकिशोर राम , जगमोहन सोनवानी , अरुण शिवनाथ गुप्ता , पारस पाल,योगेंद्र सिंह , केरता राम , मो शमीम, मो जसीम , मो आजाद , सहित काफी संख्या में नगर पंचायत के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।
0 Comments