राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर राम द्वारा दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों की बैठक आज दिनांक 16/10/2026 को एस डी एम कार्यालय में बुलाई गई , जिसमें विगत दिन नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा के द्वारा तहसील कार्यालय के सूचना पट्ट में लिखे गए अभद्र टिपण्णी को लेकर दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी सहित हिन्दू समाज के लोगों को काफी आहत पहुंची है। जिसको लेकर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी सहित हिन्दू समाज के लोग काफी संख्या में एकत्र होकर नारे बाजी करते हुए अनुग्रह केरकेट्टा नायब तहसीलदार को कुसमी अनुविभाग तहसील से अन्यत्र जगह स्थानांतरण करने की मांग बलरामपुर कलेक्टर के नाम कुसमी एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दो दिवस का समय देते हुए नायब तहसीलदार का स्थानांतरण कुसमी से अन्यत्र जगह करने की मांग करते हुए स्थानांतरण नहीं होने पर नगर बंद,तहसील कार्यालय का घेराव, सहित हड़ताल करने की लिखित रूप से ज्ञापन कुसमी एस डी एम को सौंपा गया था।
आज पुनः इस बात पर विचार विमर्श करते हुए कुसमी एस डी एम के समक्ष एक स्वर में सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण एवं हिन्दू समाज के लोगों के द्वारा कुसमी एस डी एम बालेश्वर राम के माध्यम से बलरामपुर कलेक्टर से विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हुए अनुग्रह केरकेट्टा का स्थानांतरण कुसमी से अन्यत्र जगह करने की मांग किया गया, जिसपर पहल करते हुए कुसमी एस डी एम द्वारा इस विषय में वरिष्ठ अधिकारी से बात चित करने की बात कहते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही करने की बात कही गई , दशहरा त्यौहार को शांति पूर्वक त्यौहार मनाने के लिए दिनांक 20/10/26 तक किसी भी प्रकार से नगर बंद तहसील कार्यालय का घेराव एवं हड़ताल नहीं करने का निवेदन किया गया , कुसमी एस डी एम की बात को सभी हिन्दू समाज के लोग एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 20/10/26 तक किसी भी प्रकार से हड़ताल जुलूस नहीं करने का आश्वाशन दिया गया , वही दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों के द्वारा 21/10/26 तक नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा का कुसमी अनुविभाग से अन्यत्र जगह स्थानांतरण करने की मांग बलरामपुर कलेक्टर सहित कुसमी एस डी एम बालेश्वर राम विनम्रता पूर्वक निवेदन किया गया ।



0 Comments