राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष के आह्वान पर बलरामपुर जिला के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 31/10/2026 को जिला बलरामपुर में होने वाले धरना प्रदर्शन को जिला स्तरीय बैठक को दुर्गा चौक कुसमी में बैठक कर नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनवरी 2026 से दिए जाने वाले मंहगाई भट को वर्तमान माह नवंबर 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश के तहत इस आदेश का विरोध करते हुए बलरामपुर जिला के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा के नेतृत्व में आज दुर्गा चौक में एकत्रित होकर शासन द्वारा दिए गए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता के आदेश को जलाते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
आज का यह बैठक सेवा निवृत शिक्षक विनोद सिंहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
आज के इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा द्वारा उपस्थित पेंशनर्स संघ को एक जुट रहने की बात कहते हुए पेंशनर संघ की सभी प्रकार की उचित मांगों को समय समय पर केंद्र एवं राज्य शासन से लागू कराने की बात कही गई ।



0 Comments