कुसमी जशपुर मुख्य मार्ग 24 घंटे से हो रहे मूसलाधार बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर आवागमन हुआ बाधित ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी जशपुर मुख्य मार्ग में लगातार 24 घंटे से हो रहे मूसलाधार बारिश से जशपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में पानी टंकी के पास पुलिया के ऊपर लगभग 10 से 15 फीट पानी पुल के ऊपर चल रहा था , वर्तमान समय में पुल के नीचले सतह पर पानी काफी तेज बहाव के साथ बह रहा है , वही कई जगह पुलिया में कटाव हो चुका है, पुलिया में लगा हुआ सरिया भी दिखने लगा है।

बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार कुसमी एस डी एम , एवं कुसमी तहसीलदार के मार्गदर्शन में पी डब्ल्यू डी विभाग के द्वारा पुलिया के अगल बगल जहां तेज पानी से कटाव हो गया है ,JCB लगाकर बालू मिट्टी भरकर मरम्मत का कार्य जारी किया गया है ,जिससे 2 पहिया वाहन, एवं 4 व्हीलर वाहन धीरे धीरे पुलिया पर आवागमन किया जा रहा है।

बस एवं भरी ट्रक वाहन के आवागमन होने से हो सकती है पुलिया क्षतिग्रस्त ।

वर्तमान समय में चुकी पुलिया का मरम्मत कार्य विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है इस स्थिति में भारी वाहन या सवारी गाड़ी का इस पुलिया पर आवागमन होने से पुलिया क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, तथा कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का के द्वारा सड़क के दोनों तरफ ब्रेकिंग स्टॉपेज लगवाते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटनाएं घटित न हो सके।

वर्तमान समय में सवारी गाड़ी या भरी वाहन कुसमी से अंबिकापुर मार्ग में कसमार से सिबिलदाग नवडीहा होते हुए जशपुर के लिया आवागमन किया जा सकता है, वही जशपुर से आने जाने वाली भरी वाहन या सवारी वाहन नवडीहा सिविलदाग होते हुए कसमार मार्ग से अंबिकापुर कुसमी मार्ग में आवागमन किया जा सकता है, वही जशपुर से कुसमी आने वाली बड़ी वाहन नीलकंठपुर से कटीमा मार्ग होते कुसमी नगर पंचायत के दरीपारा मार्ग होते हुए दुर्गा चौक कुसमी अस्पताल के पास से कुसमी आवागमन किया जा सकता है। 

कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो द्वारा समाचार के माध्यम से आस पास के ग्रामीण जनता, सवारी वाहन, भरी वाहन से अपील किया गया है कि पुलिया का जबतक मरम्मत कार्य अच्छे से नहीं किया जा सकता है तबतक उपरोक्त रूप से बताए गए सड़क का उपयोग करते हुए वाहन को धीरे धीरे चलाते हुए जशपुर कुसमी मार्ग में आवागमन किया जा सकता है, जिससे आम जनता एवं वाहन सुरक्षित रह सके ।

Post a Comment

0 Comments